जनता द्वारा अपराधी को गिरफ्तार करने का अधिकार - कानूनी जानकारी

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, May 2, 2018

जनता द्वारा अपराधी को गिरफ्तार करने का अधिकार

कानून मे आम जनता से यह अपेक्षा की गयी है कि वह अपराध की रोकधाम के लिए अपराधियों को पकडवाने मे पुलीस की मदद करे । इसी उद्देश्य की पुर्ति के लिए कानून मे आम जनता को भी अपराधिओं को गिरफ्तार करने का अधिकार दिया गया है_
दण्ड प्रक्रिया संहिता की घारा 43 के अन्तर्गत जनता का कोई भी व्यक्ति ,कुछ विशेष परिस्थितियो मे गिरफ्तार करने का अधिकार रखता है_
यदि अपराध करने वाले व्यक्ति ने उसकी उपस्थिति मे ऐसा अपराध किया है जिसकी प्रकृति अजमानतीय है अर्थाथ जिस अपराध मे जमानत अधिकार के रूप मे प्राप्त नही की जा सकती, तथा जो अपराध किया गया है वह संज्ञेय अपराध है जिसका अर्थ ये है कि पुलिस की उपस्थिति मे यह वह अपराध किया जाता तो पुलिस अधिकारी भी उस व्यक्ति को विना वारंट के गिरफ्तार कर सकती, इसके अतिरिक्त अपराध करने वाला व्यक्ति यदि घोषित अपराधी है तो ऐसे अपराधी को भी जनता द्वारा गिरफ्तार किये जाने का अधिकार हैं । उपरोक्त परिस्थितिओ मे आम जनता द्वारा गिरफ्तार किये गये व्यक्ति को अनुचित विलम्ब के पुलिस अधिकारी को सोंप देना अनिवार्य है और यदि कोई पुलिस अधिकारी उपलब्ध नही है तो गिरफ्तार शुदा व्यक्ति को अविलम्ब निकटतम थाने मे ले जाकर सुपुर्द करने का विधान है ।
संजय रूहेला 
    (एडवोकेट)
           LL.M
संपर्क सूत्र_ 9937136750

No comments:

Post a Comment

दिल्ली हाईकोर्ट ने JNU में हुई घटना पर किये सवाल

जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को दिल्ली हाइकोर्ट ने 6 महीने के लिए अंतरिम ज़मानत ज़रूर दे दी है लेकिन 23 पन्ने के अपने आदेश में ज...

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages